इंदौर में जिला पंजीयन कार्यालय पर वकीलों एवं स्टाफ ने मिलकर बुधवार को गणेश विसर्जन की प्रक्रिया को विधि विधान के साथ संपन्न करते हुए एक आदर्श प्रस्तुत करते हुए लोगों से अपील की है की लोग अपने घरों में पीओपी की प्रतिमा लाने की बजाय मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा ही लाएं… जिस घर में ही श्री गजानन का विधिवत रूप से आसानी से विसर्जन हो सके… नदियों तालाबों एवं पानी से भरे गड्ढे में विसर्जन के दौरान होने वाली घटनाओं को देखते हुए भी लोगों से घरों में ही गणेश विसर्जन का निवेदन किया गया।
इस दौरान जिला पंजीयन कार्यालय के वकीलों ने सभी धर्म प्रेमी जनमानस से अनुरोध किया है कि आगामी समय में नवरात्रि का त्यौहार भी आ रहा है ऐसे में माता जी की मूर्ति का विसर्जन भी करते समय उपरोक्त सावधानी का ध्यान रखते हुए विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए जिस किसी भी प्रकार की जनधन की हानि नहीं हो तथा किसी की धार्मिक आस्था को ठेस भी ना पहुंचे। आज कलेक्टर कार्यालय के पास जिला पंजीयन कार्यालय पर श्री गणेश विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में वकील एवं पंजीयन कार्यालय का स्टाफ उपस्थित था.. पंडित द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार कर विसर्जन की प्रक्रिया संपन्न की गई.. इसके पश्चात सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।
