मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जोर-जोर से तैयारी की जा रही है जहां इंदौर के जिला निर्वाचन अधिकारी और इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने नेहरू स्टेडियम का आज दौरा किया जहां एवं स्ट्रांग रूम सहित निर्वाचन संबंधित कार्य किए जाएंगे। कलेक्टर इलैया राजा टी के साथ निगम आयुक्त हर्षिका सिंह सहित कई अधिकारी गण इस दौरान मौके पर मौजूद रहे वही कलेक्टर ने मीडिया से चर्चा करते हुए निर्वाचन को लेकर की गई तैयारी की जानकारी दी।
