इंदौर। जूनी इंदौर थाना पुलिस ने सोमवार रात एक जिलाबदर बदमाश को गिरफ्तार किया। वह जिलाबदर अवधि में भी अपराध कर रहा था। उसके विरुद्ध कई थानों में केस दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित गुलशन चौरसिया ने रविवार को कलेक्टर कार्यालय के समीप कैफे संचालक को लूटा था। पुलिस ने इस मामले में गुलशन को गिरफ्तार किया तो पता चला वह जिलाबदर होने के बाद भी शहर में अपराध घटित कर रहा था।
