इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले जिम संचालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई पत्नी ने 20 जनवरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था जिसकी आज इलाज के दौरान मौत हुई है पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है यहां के रहने वाले आशीष उपाध्याय नामक युवक क्षेत्र में ही जिम संचालित करते थे दिनांक 20 जनवरी को आशीष अपने जिम से एक्सरसाइज करके घर पहुंचे थे उसके बाद खाना खाया उसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गए थे उनकी पत्नी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची थी जहां आज इलाज के दौरान मौत हो गई फ़िलहाल अचानक से संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के चलते पुलिस ने मर्ग कायम किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी आशीष की मौत कैसे हुई।
