जिंसी हाट मैदान में रंगे हाथ पकड़ाया लुटेरा से मोबाइल छीन कर भाग रहा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जिंसी हाट मैदान में एक लुटेरा रंग हाथों पकड़ाया है एक युवती के हाथ से मोबाइल छीन कर वह भाग रहा था वहां खड़े 3 लड़कों ने बहादुरी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया मल्हारगंज थाने में फरियादी चेतना वर्मा पति दुष्यंत निवासी मल्हारगंज की शिकायत पर आरोपी पीयूष उर्फ मोंटी निवासी गोविंद कालोनी के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया है चेतना ने पुलिस को बताया कि कल वह जिंसी हाट मैदान से जिंसी चौराहे के बीच जा रही थी, अपने मोबाइल पर वह किसी परिचित का नंबर डायल कर रही थी, इसी दौरान बदमाश पीछे से एक्टिवा गाड़ी से आया और उसके हाथ से मोबाइल छीन कर भागने लगा चेतना ने शोर मचाया तो वहीं खड़े जुनैद, बशीर और कमल राठौड़ ने दौड़कर एक्टिवा सवार बदमाश पीयूष को पकड़ा मल्हारगंज पुलिस को मौके पर बुलाया और उसे पुलिस के हवाले किया है। बदमाश पीयूष से पूछताछ जारी है

Exit mobile version