जाहिद के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग रहवासी ने पुलिस कमिश्नर के नाम सौपा ज्ञापन

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के श्री कृष्ण एवेन्यू फेज 3 के रहवासी रविवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे जहां श्री कृष्ण एवेन्यू में अवैध गतिविधियां संचालित करते पकड़ाए आरोपी जाहिद पर सख्त कार्रवाई और अवैध निर्माण को लेकर शिकायत की इस दौरान बड़ी संख्या में श्री कृष्ण एवेन्यू रहवासी मौजूद रहे।

वही क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है उन्होंने कहा कि कार्रवाई सख्त होना चाहिए ताकि कॉलोनी का माहौल सुधरे ओर आगे चलकर इस तरह की अनैतिक गतिविधियां कॉलोनी में दोबारा ना हो, साथ ही आरोपी द्वारा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण और निर्माण कर रखा है उस पर भी शिकायत की है पुलिस ने 1 हफ्ते का समय दिया है जिस पर आरोपी के मकान को एक साल के लिए सील करने की कार्रवाई की जाएगी,,गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व थाना तेजाजी नगर में पुलिस ने छापा मार कार्यवाही की थी जिसमे सेक्स रैकेट में एक विदेशी महिला सहित कुछ लोग पकड़ाए थे,,रहवासियों का कहना है कि पिछले लंबे समय से जाहिद नाम के व्यक्ति द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधि संचालित की जा रही थी जिस पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर गिरफ्तार किया था,फिलहाल कोर्ट से आरोपियों को जमानत मिल गई है जिससे नाराज रहवासियों ने आरोपी जाहिद पर सख्त कार्यवाही व अवैध निर्माण ध्वस्त करने की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन देने के बाद अधिकारी ने बताया कि यह रह वासियों को अवगत करा दिया गया है कि यह पूरे मामले की शिकायत थाना तेजाजी नगर में दर्ज किया गया है और अपराध विवेचना में है अधिकारी ने कहा कि देह व्यापार में शामिल आरोपी जाहिद को गिरफ्तार कर कोट पेश कर दिया था जहां आरोपियों को जमानत मिल गई रहवासियों का कहना है कि इतने बड़े अपराध के लिए जल्द जमानत मिल गई है कुलमिलाकर रहवासियों का आरोप है कि आरोपियों पर कोई विशेष कार्यवाही नहीं हुई है जिससे रहवासियों में इसको लेकर नाराजगी थी इसको लेकर आज ज्ञापन देने पहुंचे।फिलहाल पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है अधिकारी का कहना है कि श्री कृष्ण एवेन्यू में चल रही अनैतिक गतिविधियों पर कार्रवाई कर बंद करा दिया गया साथ ही रहवासियों का आरोप है कि आरोपी का मकान भी अवैध तरीके से बनाया गया है इस को लेकर भी पुलिस प्रशासन नगर निगम को अवगत कराएगा और जांच कर इस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version