कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे जहां उन्होंने इंदौर के जाल सभागृह स्थित विधिक जागृति कार्यक्रम में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे हैं धार्मिक सद्भभाव भड़काऊ मैसेज को लेकर कहा कि मैं इतना ही कहूंगा जो युवती ने कोर्ट में हैरिंग के दौरान वीडियोग्राफी की थी उसकी जानकारी मुझे नहीं है लेकिन हम सब को विशेष ध्यान देना चाहिए जो हमारे देश के संस्कृति है वह हमेशा कायम रहे, पूर्व मंत्री ने कहा कि देश के सभी समाज और हर दल का जो अधिकार है वह हमेशा सदभाव कायम रहे, उन्होंने मीडिया से चर्चा के3 दौरान कहा कि कल शाहरुख खान का बयान सुन रहा था जिसमें वह कह रहे थे कि जिसमें उन्होंने तीनो फ़िल्म से जुड़े कलाकरों को लेकर कहा कि दीपिका पादुकोण अमर को रिप्रजेंट करती है और जॉन इब्राहिम एंथोनी को और शाहरुख खान रिप्रेजेंट कर रहे हैं अकबर को तो यह अमर अकबर एंथोनी बन गए है, यह पुरानी फिल्म है लेकिन आज भी इन तीनों ने यह यह सद्भावना कायम रखा है कि हमारे देश में आज भी सांप्रदायिक सद्भाव धार्मिक एकता का भाव है। जयवर्धन सिंह ने कहा कि देश में सबसे बड़ी बात है कि हमारे दर्शकों ने यह साबित कर दिया है कि आज भी हमारा देश वह देश है जिसमें हर व्यक्ति के लिए जगह है और हर समाज धर्म के लिए हमेशा भाईचारा कायम रहेगा।
