जाम गेट के पास इंदौर की स्‍कूल बस पलटी, 13 बच्‍चे घायल, 1 बच्‍चे का हाथ कोहनी से उखड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
  • जाम गेट के मंडलेश्वर थाना अंतर्गत स्कूल बस हादसे का श‍िकार हुई। हादसे में एक बच्‍चे का हाथ और एक की अंगुली कट गई।
  • इंदौर के नव आदर्श विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल हादसे की श‍िकार
  • हादसा होते ही अफरातफरी मच गई थी। आसपास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंच गए थे।
  • तीन बसों में करीब सौ बच्‍चे पिकनिक मनाने के लिए रवाना हुए थे। इनमें से एक बस पलटी है।

इंदौर, महू। जाम गेट के पास स्‍कूल बस पलट गई। इस हादसे में 13 बच्‍चे घायल हो गए। 1 बच्‍चे का हाथ कट गया। बच्‍चे का हाथ कोहनी से उखड़ गया। शुभम ठाकुर नामक इस बच्‍चे को उपचार के लिए इंदौर भेजा गया है।हादसे की श‍िकार बस इंदौर के नव आदर्श विद्या इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल की है। बस में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चे सवार थे। हादसा होते ही अफरातफरी मच गई थी।

आसपास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंच गए थे। यह स्‍थान इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर है। बताया जाता है कि तीन बसों में करीब सौ बच्‍चे पिकनिक मनाने के लिए रवाना हुए थे। इनमें से एक बस पलटी है।

मंडलेश्वर थाना अंतर्गत बस पलटी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जाम गेट के मंडलेश्वर थाना अंतर्गत स्कूल बस पलट गई। बताया जाता है कि इस दुर्घटना में करीब 15 बच्चे घायल हुए हैं। इस हादसे में एक बच्चे का हाथ पूरी तरह कट चुका है। बच्चों व घायलों को महू के मध्यभारत अस्पताल व गेटवेल अस्पताल लाया गया है। कुछ बच्‍चों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है

शुभम ठाकुर नामक बच्‍चे का हाथ कटा
बताया गय है कि इस दुर्घटना में शुभम ठाकुर नामक बच्चे का हाथ कटा है। शुभम ठाकुर गेटवेल अस्पताल में भर्ती है। घटना जामगेट से 2 किमी नीचे मंडलेश्वर थाना क्षेत्र में घाट पर हुई है। बस में सवार लोग महेश्वर में पिकनिक मनाने गए थे।

- Advertisement -

शुभम के पिता गौतम ठाकुर निवासी केलोद हाला लसुड़िया मोरी हैं। हादसे में रोहित डांगी पुत्र विष्णु डांगी व हरिओम डांगी पुत्र जगदीश डांगी भी घायल हैं। अभी तक की जानकारी के अनुसार कुल 13 बच्चे व 2 महिला शिक्षिका घायल हुई हैं।

एक बच्‍चे की अंगुली कटी
ये सब सुबह करीब 8 बजे स्कूल से रवाना हुए थे। दुर्घटना में दसवीं कक्षा के छात्र हेमंत पुत्र रामकरण मंडल 1की अंंगुली कट गई है।यह फोनेक्स टाउनशिप इंदौर का निवासी है।

Exit mobile version