ज़ी टीवी पर अपने नए शो ‘मैत्री’ को प्रमोट करने इंदौर पहुंचीं एक्ट्रेस भाविका चौधरी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

देश भर के दर्शकों का दिल छू लेने वाली कई कहानियां दिखाने के बाद ज़ी टीवी ने हाल ही में एक नया शो ‘मैत्री’ लॉन्च किया है। प्रयागराज की पृष्ठभूमि में रचा-बसा यह शो मैत्री (श्रेनू पारिख) और नंदिनी (भाविका चौधरी) का सफर दिखाता है, जहां दोनों एक दूसरे को दिल से बहन मानती हैं। बचपन से ही इन दोनों पक्की सहेलियों के बीच एक अटूट रिश्ता रहा है, मगर यूं लगता है जैसे उनकी दोस्ती को लेकर जिंदगी ने कुछ और ही सोच रखा है। आज किस्मत के एक अजीब मोड़ पर दोनों एक दूसरे के आमने-सामने हैं। आखिर इन दोनों पक्की सहेलियों के बीच ऐसा क्या हुआ कि आज वो एक दूसरे के खिलाफ हो गई हैं? जहां इस शो की शुरुआत दर्शकों के जबर्दस्त रिस्पॉन्स के साथ हुई है, वहीं इसकी लीड एक्ट्रेस भाविका चौधरी आज इंदौर पहुंचीं। शनशाइन प्रोडक्शन्स और टेल ए टेल मीडिया के निर्माण में बना मैत्री’ हर रोज शाम 7 बजे, सिर्फ जी टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।

इस शो में भाविका चौधरी नंदिनी का रोल निभा रही हैं, जो मैत्री की बचपन की पक्की दोस्त है। नंदिनी एक ग्लैमरस लड़की है, जो जहां भी जाती है, लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। जब वो छोटी थी, तभी उसके मां-बाप अलग हो गए थे, जिसके चलते आज वो स्वभाव से एक ज़िद्दी लड़की बन गई है, जो साफ बोलना पसंद करती है । मैत्री और नंदिनी को यकीन है कि उनकी इस दोस्ती को कोई नहीं तोड़ सकता, लेकिन जब नंदिनी और आशीष के कहने पर मैत्री आशीष के भाई सारांश से शादी कर लेती है, तो इसके बाद मैत्री के हालात पूरी तरह बदल जाते हैं। शादी के एक हफ्ते में ही मैत्री को पता चलता है कि सारांश एक ड्रग एडिक्ट है। उसे लगता है कि उसके दो बेस्ट फ्रेंड्स ने सबकुछ जानते हुए भी यह बात उससे छिपाई!

Exit mobile version