जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग थाने पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

https://youtu.be/n6Ai4HjMKF8

इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आज लसुड़िया थाने पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने लगे। वही मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आज थाने पहुंचे और पुलिस के सामने अपनी बात रखी। शहर के निपानिया क्षेत्र से रहवासीगण थाने पहुंचे और करीब 15 सौ स्क्वेयर फीट जमीन को लेकर दूसरे पक्ष पर कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया, निपानिया के रहने वाले संतोष सिंह ने बताया की उक्त जमीन पर शिबू चौधरी हक जमाने की कोशिश कर रहे हैं और वह उन्हें धमकियां भी दे रहे है। वहीं दूसरी और शिबू चौधरी का कहना है कि संतोष सिंह और उसके साथ ही झूठ बोल रहे हैं। शिबू चौधरी के अनुसार वह जमीन उनकी है और उन्होंने किसी को कोई धमकी नहीं दी है उनका किसी तरह का कोई पुलिस रिकॉर्ड भी नही है।

Exit mobile version