गौतमपुरा के कांकवा में फसल काटने पहुंचे मुंडलाकलमा गाव के दलित परिवार पर एक दर्जन से ज्यादा दबंगो ने हमला किया, एक की मौत, 8 घायल एक गभीर घायल।। पुलिस व प्रशाशनिक अमले ने रातो रात दबंगो का मकान तुडवाया।।
थाना गौतमपुरा के ग्राम कांकवा की जमीन पर कब्जा मिलने के बाद फसल काटने पहुंचे ग्राम मुंडलाकलमा के पट्टाधारी दलित मायाराम के परिवार के लोगो को काकवा के बाबूसिंह राजपूत के परिवार के एक दर्जन से ज्यादा लोगो ने मार मार के बुरा हाल कर दिया जिसमें 9 लोग घायल हुवे थे 7 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया था
मारपीट में घायल मुंडलाकला के दलित मायाराम की शुक्रवार दोपहर को मौत हो गई। घायल की मौत की सूचना मुंडलाकलमा पहुंची तो मृतक के परिजन और गांववाले आक्रोषित हो गए। मृतक का पोस्टमार्टम शनिवार को इंदौर में होगा।
ग्राम कांकवा व मुंडलाकलमा में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया है।
घटना में फरियादी पक्ष के 9 लोग घायल हुए। घायलों में 7 को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया जिनमें से 60 वर्षीय मायाराम की शुक्रवार को मौत हो गई। दलित परिवार के व्यक्ति की मौत के बाद अपर कलेक्टर, एसडीएम, एसपी, एडिशनल एसपी, एसडीओपी तीन थानों के टीआई रात 11 बजे काकवा गाव के दबंगो के घर पहुचे ओर वही खड़े होकर जेसीपी से 2 मंजिला मकान तुड़वाया। ओर दो आरोपी बाबू सिंह व पवन को हिरासत में लिया वही 7 आरोपी फरार है।
दरसल कांकवा गाव की 30 से 40 बीघा की जमीन को लेकर सन 1961 से विवाद चल रहा है। फरियादी पक्ष दलित परिवार को सन 2002 में इन जमीनों के पट्टे बांटे थे। बाद मे पट्टाधारी और कब्जाधारी दबंगो के बीच विवाद हुआ और मामला कोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट ने पट्टेधारियों के पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट के आदेश पर 22 फरवरी 2023 को पट्टेधारियों को कब्जा दिलाया गया। कब्जा लेते वक्त फसल खड़ी थी। इसी फसल को काटने पट्टेधारी फरयादी वहां पहुंचे और मारपीट हो गई।
