जबरदस्ती कार में बिठाकर युवती के साथ किया दुष्कर्म पुलिस ने किया मामला दर्ज आरोपी की तलाश जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में फिर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है, वही आरोपी की तलाश की जा रही है।

मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है, जहां गांधीनगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी, की रवि नामक युवक गांधीनगर क्षेत्र से उसे जबरदस्ती कार में बिठा कर लेकर गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया, उसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला है। युवती ने गांधीनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल गांधीनगर पुलिस ने घटना स्थल चंदन नगर होने से शून्य पर शिकायत दर्ज कर घटनास्थल चंदननगर होने के चलते चंदननगर पुलिस को केस सुपुर्द किया है।

फिलहाल पूरे मामले में पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

Exit mobile version