जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर ने किया लाडली बहनों का अभिवादन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भाजपा का समर्थन करने के लिए उमड़ा सैलाब, जगह-जगह स्वागत भी

महू। भाजपा प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर का जनसंपर्क अभियान शनिवार को ख्वाजा नायक ग्राम नयापुरा पंचायत से शुरू हुआ। इस जनसंपर्क अभियान में उषा ठाकुर दीदी ने घर-घर दस्तक देकर लोगों का आशीर्वाद लिया। तो वही जगह-जगह लाडली बहनों ने दीदी का सम्मान किया। जगह-जगह स्वागत सत्कार का माहौल देखते ही बना.. कार्यकर्ताओं समर्थकों की भीड़ में जनसभा का अभियान में पूरा भाजपा मय माहौल कर दिया।

यहां से निकलने के बाद जनसंपर्क का काफिला जुलवानी, कोलोनी, रामपुरिया खुर्द, अवलीपूरा, कालिकराय पहुंचा। इसके बाद शेरकुंड, गोखलिया कुंड, मालीपुर, दर्जनपुरा, सीहोद, खेड़ी में पहुंचकर घर-घर जनसंपर्क अभियान की दस्तक दी। कहीं भाजपा प्रत्याशी सुश्री उषा ठाकुर की आरती उतारी गई तो कहीं फूलों से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ ग्रामीण लोग भी उनके समर्थन में उतरे। इसी के साथ देर शाम को जुनीखेड़ी, राजपुरा कुटी, भागपुरा, हसलपुर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तूफानी के साथ चला।

Exit mobile version