एयरपोर्ट रोड और 60 फीट के मुहाने से लगी जनशक्ति नगर कॉलोनी का विवादों से पुराना नाता है,, इस बार कॉलोनी के गेट से लगे भेरूजी मंदिरों को हटाने की अटकलों के बीच एक बार फ़िर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी ने तमाम प्रमाणों के साथ अधिकारियों को कटघरे में खड़ा करते हुए प्रदेश सरकार से भी जवाब तलब किया है,,,
द्विवेदी ने सवाल किया कि जब छोटा बांगड़दा रोड मास्टर प्लान में 100 फीट है तो इस कालोनी के टी.एन.सी.पी. मेप में 60 फुट कैसे हुआ,, इस और इस पर नगर निगम ने आपत्ति क्यों नहीं ली, पूर्व दिशा में अन्य कालोनी श्रीकृष्ण नगर के मकान और सड़क बताई इसकी भी जांच क्यों नहीं हुई, मौके पर आवासीय पर कमर्शियल निर्माण, संयुक्त जोड़कर बन रहे है,,,
