मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित होने वाले शॉपिंग, स्वाद एवं संस्कृति के महाकुंभ जत्रा का आगाज 3 नवंबर शुक्रवार पोद्दार प्लाजा गांधी हाल एमजी रोड पर हुआ ,, जत्रा 5 नवंबर तक तीन दिनों तक चलेगा, जत्रा दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक रहेगा। इसका औपचारिक शुभारंभ शुक्रवार को शाम 7:00 बजे होगा।
,इस वर्ष माधुरी कुकिंग आयल जत्रा के प्रेसेंटिंग स्पॉन्सर है और एम ड़ी एच मसाले ने फूड झोन स्पांसर किया है।
संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि जत्रा का औपचारिक शुभारंभ शुक्रवार को शाम 7:00 बजे शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी विनोद अग्रवाल,संत श्री अन्ना महाराज करेंगे। तृप्ति महाजन एवं सुमेधा बावकर ने बताया कि इस बार फूड झोन के स्टॉलो को आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजाया गया है, यह स्टॉल बड़े और सजावटी बनाए गए हैं । इसमें 50 से ज्यादा मराठी व्यंजनों के स्टॉल रहेंगे जिनमे पुरण पोळी, झुणका भाकर, भाकरवडी, सोलकढी, आदी विविध व्यंजनो को परोसा जायेगा।
उल्लेखनीय हे कि जत्रा मे फूड स्टॉल गृहाणीयो द्वारा ही संचालित किये जाते हे और व्यवसायिक लोगो को फूड स्टाल नही दिये जाते है। इसके साथ प्रतिदिन लावणी नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेगा,,,
