छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में शराब की दुकान को बनाया चोरों ने निशाना नगदी सहित महंगी शराब लेकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में फिर एक चोरी की वारदात सामने आई है जहां एक शराब की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया और उसमें रखी महंगी शराब की बोतले और नगदी रुपया लेकर फरार हो गए फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है

घटना छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के सरवटे बस स्टैंड की है जहां स्थित एक शराब की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया चोरों द्वारा रोशनदान तोड़कर उस दुकान में प्रवेश किया और दुकान में रखी 10 महंगी शराब की बोतलें और 11 हजार रुपए नगद चुरा कर फरार हो गए फरियादी चंचल सिंह भाटिया की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है वही पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी में बदमाश कैद हुए हैं जिनके नाम भी स्पष्ट हो चुके हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Exit mobile version