छात्रों के लेपटॉप व मौबाईल चुराने वाली अन्तर्राज्यी गैंग को क्राईम ब्रांच की टीम ने दबोचा

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

✓ स्टूडेन्ट के होस्टल ,कमरो से सुबह –सुबह मोबाईल चोरी करने वाली वेल्लूर ( तमिलनाडू) की गैंग के 03 सदस्यो को क्राईम ब्रांच व संयोगितागंज की सयूक्त कार्यवाही में पकडा ।
,✓ थाना MIG की 01 चोरी की वारदात, थाना संयोगितागंज क्षेत्र की 02 वारदाते करना कबूल किया ।
✓ तीनो आरोपी सुबह –सुबह बाँयज होस्टल , छात्रो के किराये के कमरो , मल्टी आदि में चोरिया करते थे आरोपियो से कुल- 03 इन्ड्रायड मोबाईल फोन कीमती करीबन 1 लाख रुपये के बरामद ।
✓ देवास में किराये के कमरे में रुकते थे उक्त आरोपी , सुबह –सुबह बस से इन्दौर आकर करते थे वारदात ,
गैंग का सरगना फरार है ।
,✓ जयपुर व इंदौर शहर आरपियो के मेन टारगेट रहते थे।
✓ पिछले 3 सालों से कर रहे थे इंदौर शहर में वारदात ।
इंदौर – दिनांक – 07 सितम्बर 2023 – थाना क्राईम ब्राँच पुलिस इन्दौर को मुखबिर के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई की छात्रो के होस्टल ,कमरो , मल्टी में सुबह-सुबह मोबाईल वगैरा चोरी करने वाली गैंग तमिलनाडू की है व यह लोग सुबह सुबह देवास से बस में बेठकर इन्दौर में जहां जहां पर पढाई करने वाले छात्र किराये से होस्टल व कमरो में रहते है वहां पर जाकर चोरियां करते है । जिस पर क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम ने मुताबिक योजना के तीन सन्दिग्धो को पकडा जिनसे नाम पता पुछने पर उन्होने अपना नाम क्रमश :1.) वी शक्तिवेल पिता व्यंकटेश उम्र – 23 साल नि. ग्राम ओटोपालियम थाना पेरानांपट जिला वेल्लूर ( तमिलनाडू ) 2.) वी संतोष पिता वेकेन्टेश उम्र 19 साल नि. ग्राम पोडरपालियमं थाना पेरानांपट जिला वेल्लूर ( तमिलनाडू ) 3.) विजय उर्फ वेटरी पिता गोविन्दम उम्र 21 साल नि. ग्राम शंकरापुरम थाना मेलपट्टी जिला वेल्लूर ( तमिलनाडू ) के होना बताया । आरोपीगण से पुछताछ करते भाषा की समस्या होने से व्दिभाषिये की मदद से पुछताछ की गयी आरोपीगण के कब्जे से 3 एन्ड्राईड मौबाईल फोन भी मिले जिसके सम्बंध में पुछताछ पर पता चला कि उक्त मोबाईल थाना संयोगितागंज क्षेत्र ,थाना एम आय़ जी क्षेत्र तथा अरविंदो अस्पताल से चुराये गये हैं आरोपीगण ने पुछताछ पर बताया कि होस्टल में सुबह सुवह जब छात्र सोये रहते थे तभी ये लोग योजनाबध्द तरिके से विकास नगर देवास से आकर उसका फायदा उठाते हुए मोबाईल तथा लेपटाप चुरा लेते थे आरोपीयों के मोबाईल में लेपटाप सम्बंधित फोटो भी पाये गये जिनसे लेपटाप के सम्बंध में पुछताछ जारी है आरोपीगण ने पुछताछ पर बताया कि वह लोग वेल्लूर ( तमिलनाडू ) से साथ में आकर देवास विकास नगर मे किराये के मकान मे रहते थे तथा बारदात के बाद वापस देवास चले जाते थे करीबन 10-15 दिन बाद वापस वेल्लूर ( तमिलनाडू ) अपने निवास पर चले जाते थे चोरी का मश्रुका वहा पर मांजा कुमार नि. पेरनांपट जिला वेल्लूर तमिलनाडू SNR कुमार URP नि.ग्राम मादनूर थाना आम्पुर जिला तिरुपत्तुर को देते थे ,आरोपीगण संगठित होकर शहर के अलग अलग हिस्सो में वारदात को अंजाम देते थे , तथा बताया कि उनका मेन लीडर वी शिवकुमार है वही उनको वैल्लूर ( तमिलनाडू ) से यहां पर लेकर आता था , तथा वही चोरी के लेपटाप व मोबाईलो को बेचता था ।
आरोपियो का पुलिस रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ की जावेगी जिनमे इनके मददगार व अन्य साथियो के बारे में पता किया जावेगा जिससे की इन्दौर शहर के अन्य थाना क्षेत्र की लेपटाप , मोबाईल चोरियों की वारदाते खुलने की सम्भावना है , आरोपियो के द्वारा बताये गये तथ्यो की टेक्निकल रुप से जाँच की जा रही है । आरोपीयो के विरुद्ध थाना संयोगितागंज द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Exit mobile version