छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में दो पड़ोसियों में मामूली कहासुनी के बाद जमकर विवाद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में आमने सामने रहने वाले दो पड़ोसियों में मामूली कहासुनी के बाद जमकर विवाद की घटना सामने आई है वाहनों को नुकसान पहुंचाने के साथ एक महिला को भी गंभीर चोट आई है फिलहाल पुलिस ने मेडिकल चेकअप के बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है….।

दरअसल मामला छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के सेठी नगर का है जहां पर दो युवक शराब के नशे में पहुंचे थे और फिर घर के बाहर बैठी कुछ महिलाओं के सामने अभद्र टिप्पणी करने लगे और हंगामा किया जिसके बाद सामने ही रहने वाले दीपक द्वारा इसका विरोध किया गया तो जमकर पथराव वा डंडों से हमला कर दिया गया जिसमें कई चार पहिया वाहन से लेकर दो पहिया वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की गई तो विवाद के दौरान एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई पूरे मामले में पुलिस ने मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है फरियादी दीपक द्वारा प्रकरण दर्ज कराया गया है जिसमें पारस और आनंद अन्ना नामक दो युवकों को आरोपी बनाया गया है फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर उनकी तलाश की जा रही है….।

Exit mobile version