इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र में लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था जहां फरियादी को नकली आभूषण देकर लाखों रुपए ठग लिए पूरे मामले में और भी आरोपियों के नाम सामने आए हैं पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है ।
गौरतलब है कि छतरीपुरा थाने पर फरियादी गौरव पंड्या द्वारा अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें अशोक कासलीवाल और जितेंद्र जैन द्वारा नकली सोने के आभूषण देकर लाखों रुपए ठग लिया पूरा मामले में पुलिस को आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी लगी है जिन्होंने ने मिलकर इस धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा करने की बात कहती नजर आ रही है।
