इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है
मामला इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र के छत्रीबाग का है यंहा के साई मंदिर के पास रहने वाले शिव कांत सिंह नामक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली युवक शिवकांत सराफा में छोले टिकिया और पनीर टीका का ठेला लगाता था सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है परिजन के मुताबिक वह सुबह 4:00 बजे तक अपनी मां से बात कर रहा था सुकांत मूलतः पन्ना जिले के अजयगढ़ का रहने वाला था बत्तख शिवकांत के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
