इन्दौर। छत्रपति नगर मण्डल में गणेश उत्सव समिति द्वारा चन्द्रयान थीम पर गणेशजी को विराजमान किया गया। समिति के अध्यक्ष भव्य कछावा, सचिव कुणाल प्रजापत एवं सहसचिव अथर्व जोशी ने बताया कि दसों दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती एवं भजन गायक ऋषि कुमार की भजन मण्डली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें ऋषि कुमार के भजनों पर छत्रपति रहवासी एवं मातृशक्तियां झुम उठी। अतिथियों का स्वागत पीयुष कछावा, सुनील डेवाल, लव चौहान, मोहित चौहान, विकांत सेन ने किया। आयोजन के अध् यक्ष ने बताया कि 27 सितंबर बुधवार को भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है।
