इंदौर में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही है ऐसा ही मामला छतरीपुरा थाना क्षेत्र में सामने आया जहां अज्ञात चोर द्वारा दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है।
मामला छतरीपुरा थाना क्षेत्र का है जहां फैजल नामक फरियादी द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की उनकी लाबरिया भेरू चौराहे पर गद्दे की दुकान है जब वह सुबह अपनी दुकान पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो उसमें रखे गद्दे और नकदी रुपए और मोबाइल नही था फरियादी फैजल ने थाने पहुंचकर अपनी दुकान में हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
