चोरो ने ऑटो पार्ट्स दुकान को बनाया निशाना नगदी सहित लाखों के महंगे ऑटो पार्ट्स लेकर चोर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में फिर एक चोरी की वारदात सामने आई है जहां चोरों द्वारा एक ट्रैक्टर ऑटो पार्ट्स दुकान को अपना निशाना बनाया जहां से चोरों द्वारा बड़ी मात्रा में ऑटो पार्ट्स और नगदी लेकर फरार हो गए फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है

मामला छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के छोटी ग्वालटोली का है जहां अपनी ट्रैक्टर ऑटो पार्ट्स की दुकान संचालित करने वाले राम चरण सिंह परिहार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि वह 1 तारीख को रात्रि 8:00 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे लेकिन आज सुबह जब वह अपनी दुकान पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे हुए थे अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था दुकान की दराज में रखें 27 हजार नगद और लाखों रुपये के पार्ट्स अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया है चोरों द्वारा कैमरे का डीवीआर भी चुराकर ले गए हैं और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तोड़फोड़ कर दी है फिलहाल फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

Exit mobile version