चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला सांसी गिरोह का बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भंवरकुआं पुलिस के हत्थे एक ऐसा बदमाश लगा है जो सांसी गिरोह का है शहर में शादी समारोह में घुसकर वारदातों को अंजाम देता था मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए बदमाश का नाम रितेश पिता पर्वत निवासी राजगढ़ है।

दरअसल पिछले दिनों ऐश्वर्या गार्डन में एक शादी समारोह से वर वधू का उपहार से भरा बैग चोरी हो गया था, यहां पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिले थे उसी आधार पर पड़ताल करते हुए पुलिस टीम रितेश तक पहुंची थी उससे चोरी का काफी माल बरामद भी हुआ है शहर में अन्य मैरिज गार्डन में हुई वारदातों के बारे में उससे पूछताछ की जा रही है

Exit mobile version