चोरी करने की योजना बनाते चार आरोपियों को भवर कुआ पुलिस ने गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी करने के प्रयुक्त होने वाले उपकरण भी बरामद की है साथ ही बदमाशों ने क्षेत्र में हुई तीन वारदातों को करने का खुलासा भी किया है जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की मधुर मिलन गार्डन के पास चार संदिग्ध व्यक्ति चोरी करने की योजना बना रहे हैं जिन्हें गहरा बंदी कर पकड़ा पुलिस को देख बदमाश भागने लगे जिन्हें पीछा कर पकड़ा गया पकड़े गए बदमाशों में प्रकाश उर्फ बोका निवासी राहुल गांधी नगर जिस पर पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज है विजय आंजले निवासी एकता नगर इस बदमाश पर भी कल 9 प्रकरण दर्ज है वहीं तीसरा आरोपी दीपक नागराज निवासी सुंदर नगर यह आरोपी पूर्व में चोरी और नकब्जानी के मामले में पकड़ा जा चुका है वहीं चौथा आरोपी कार्तिक रहाणे निवासी धीरज नगर जिस पर साथ प्रकरण दर्ज हैं बदमाशों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से लोहे की टॉमी सरिया और चाबी का गुच्छा पुलिस ने बरामद किया है जो क्षेत्र में चोरी करने की योजना बना रहे थे बदमाशों ने पूछताछ में क्षेत्र में तीन चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया है जिनकी निशान देही पर चोरी का माल भी जिसमें सोने चांदी के गहने और घरेलू सामान बरामद कर लिया है वही एक आरोपी रवि काला फरार है जिसकी तलाश की जा रही है
