चोट से बिगड़ा चेहरा, ठेकेदार ने की खुदकुशी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय दिनेश पुत्र रमेश ढाकसे ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुताई ठेकेदार दिनेश कुछ दिनों पूर्व चोटिल हो गया था। चेहरा बिगड़ने से दुखी रहता था। संभवत: इसी तनाव में फांसी लगाई है। पुलिस के मुताबिक, घटना विनोबा नगर की है। बुधवार को वह काम पर नहीं गया था। पत्नी रेणुका से सोने का बोला और कमरे में चला गया। देर तक नहीं उठने पर नौ वर्षीय बेटी ने आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर बेटी ने कूलर पर चढ़कर देखा तो पता चला दिनेश ने फांसी लगा ली है।

Exit mobile version