इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र के एबी रोड पर हो रही लगातार चैन स्नेचिंग और वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर देवास जिले के कंजर गिरोह के आरोपियों को लसूड़िया थाना पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 19 टू व्हीलर वाहन और एक सोने की चैन जब्त किए है जिनकी कीमत 12 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है दरअसल लसूड़िया पुलिस को पिछले कई दिनों से चैन स्नेचिंग और मॉल के बाहर से वाहन चोरी की शिकायत मिल रही थी जिस पर थाना प्रभारी तरेश सोनी द्वारा एक विशेष टीम बनाकर कई दिनों की मेहनत कर पुलिस द्वारा हुलिया बदल कर देवास के कंजर गिरोह के दो आरोपी ललित उर्फ लल्लू और रीकेंन पीपलरावा रामा कंजर को गिरफ्तार किया गिरोह बस से आकर शहरी क्षेत्र में वाहन चोरी करके ले जाते हैं वही पुलिस द्वारा पकड़े गए कंजर गिरोह के दोनों आरोपीयो से अन्य वाहन चोरी और चैन स्नेचिंग की घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।
