चेन स्नैचिंग लुट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने 6 लुटेरों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की विजय नगर क्षेत्र में पुलिस ने सुनसान इलाकों में बुजुर्ग महिलाओं को देखकर अपना निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग की लूट की वारदात अंजाम देने वाले बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों से 3 लाख 50 हज़ार से ज्यादा की 6 सोने की चैन औऱ 4 दो पहिया वाहन बरामद पकड़े गए सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं जो अपने गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते थे थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर ने बताया कि आरोपी मजदूरी और और मिस्त्री का काम करते हैं आरोपियों ने अपनी गर्लफ्रेंड को आईफोन दिलाने के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है आरोपियों ने 12 वारदातों को अंजाम देना कबूला है आरोपियों ने 6 वारदात विजय नगर थाना क्षेत्र में ही की है इसके अलावा इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में और वारदातों को अंजाम दिया है पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है आरोपियों से फिलहाल पुलिस कड़ाई से पूछताछ में जुटी हुई है पकड़े गए आरोपी अभिषेक उर्फ गब्बू , कालू जैनवाल, सुधांशु गुप्ता, नौशाद, लोकेश, सेलेश चार दो पिया वाहन भी बरामद हुआ है पुलिस का मानना है पूछताछ के बाद और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है 2 आरोपियों की तलाश में फिलहाल पुलिस जुटी हुई है ,

Exit mobile version