चेकिंग के दौरान पुलिस की कार्रवाई:देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, जिंदा कारतूस भी बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र में पुलिस की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान कई बड़े राज नेताओं के आने से पूर्व शहर में गहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस को देख कर नवल किशोर पिता मोहन प्रसाद कुशवाह उम्र 42 वर्ष भागने लगा।
पुलिस की ओर से नवल किशोर को घेराबंदी कर पकड़ कर तलाशी ली गई, तो नवल के पास से एक बारह बोर का देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी नवल किशोर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को धार न्यायालय में पेश किया।
थाना प्रभारी संतोष कुमार दूधी ने बताया कि आगमी दिनों में चुनाव प्रचार के लिए शहर में कई राजकीय नेताओं के आने की संभावनाओं को देखते हुए शहर में लगातार आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Exit mobile version