चेंजिंग रूम में नर्स ने की आत्महत्या, मोबाइल में मिले कॉल और मैसेज: लसूड़िया थाना पुलिस कर मोबाइल की जांच, बांबे अस्पताल के पहले भोपाल के अस्पताल में काम करती थी नर्स।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एक अस्पताल में नर्स ने चेंजिंग रूम में आत्महत्या कर ली। शव देखने के बाद स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। लसूड़िया थाना पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

टीआइ संतोष दूधी के मुताबिक, बांबे हास्पिटल की नर्स सविता मधु बोड़के ने खुदकुशी कर ली। वह अस्पताल के नर्सिंग हास्टल में ही रहती थी। शनिवार रात करीब आठ बजे चेंजिंग रूम का दरवाजा नहीं खोलने पर स्टाफ ने तोड़ा। बेहोशी की अवस्था में उसे उपचार के लिए ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रूम से कुछ इंजेक्शन भी मिले हैं। सविता इसके पूर्व भोपाल के एक अस्पताल में नौकरी करती थी। उसका फोन जब्त कर लिया है। फोन में कुछ मैसेज और काल्स मिले हैं।

Exit mobile version