इंदौर| विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने 4 हजार 400 गुंडों को टारगेट पर ले रखा है। चुनाव खत्म होने तक इन्हें अपने थाना क्षेत्र में आकर हाजिरी देनी होगी।
जोन-3 के डीसीपी पांडे ने बताया कि ऐसे गुंडे-बदमाशों का रिकॉर्ड तैयार किया है, जिनके दो या दो से ज्यादा आपराधिक रिकॉर्ड हैं। जोन-3 में करीब 311 गुंडे हैं। इनमें सर्वाधिक करीब 110 गुंडे सिर्फ बाणगंगा इलाके में हैं। इनकी थाने में पेशी की व्यवस्था शुरू की है।
इन्हें शाम को रोल कॉल में थाने आकर हाजिरी देना होगी। वहीं उनके नए मोबाइल नंबर व परिचितों के नंबर नए सिरे से अपडेट कर डोजियर भरवाएंगे। इसके अलावा सभी पर बाउंड ओवर की कार्रवाई होगी। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की टीम ने चुनाव के दौरान जेल से रिहा होने वाले गुंडों पर नजर रखने के लिए जेल रिहाई सिस्टम पर भी विशेष कार्रवाई शुरू कर दी है। जेल से छूटते ही गुंडो को सीधे थाने लाकर उनकी निगरानी होगी।
