निरंजनपुर चौराहे पर प्रतिमा स्थापना का होगा भूमिपूजन। आईडीए कालोनियों को डी नोटिफिकेशन की प्रक्रिया को भी अंतिम रूप दे सकता हैं।
इंदौर। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता इस सप्ताह लगने की संभावना है। ऐसे में इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्रारा शहर में चल रही विकास योजनाओं के लिए राशि का प्रविधान किया जा सकता हैं। इसके लिए शुक्रवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया हैं। इसमें निरंजनपुर चौराहे पर लगने वाली प्रतिमा के अलावा अन्य योजनाओं पर मोहर लग सकती हैं। आईडीए कालोनियों को डी नोटिफिकेशन की प्रक्रिया को भी अंतिम रूप दे सकता हैं।
आइडीए द्वारा निरंजनपुर चौराहे पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापना का भूमिपूजन शुक्रवार को किया गया। ये आयोजन निरंजनपुर चौराहे पर सुबह में 11 बजे हूवा। इसमें बड़ी संख्या में राजपूत समाजजन शामिल भी मौजूद रहेंगे। दरअसल, नगर निगम द्वारा निरंजनपुर चौराहे का नामकरण सम्राट पृथ्वीराज चौहान चौराहा किया गया है। चौराहे पर आईडीए द्वारा 2000 किलो की 15 फीट ऊंची अष्टधातु की अश्वरोही प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके लिए आईडीए ने 25 लाख 40 हजार रुपये का ठेका दिया है।प्रतिमा स्थापना का भूमिपूजन कार्यक्रम समस्त राजपूत संगठनों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ठाकुर नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, इंदौर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, विधायक रमेश मेंदोला विशेष अतिथि।
आईडीए पदाधिकारियों ने किया दौरा
निरंजनपुर चौराहे पर प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम की तैयारी से पहले गुरुवार को आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा और अन्य पदाधिकारी दौरा करने पहुंचे। इस दौरान एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, सम्राट पृथ्वीराज चौहान प्रतिमा निर्माण समिति के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, राजपूत समाज चेतना मंडल के संयोजक रतन सिंह राजपूत, चेतन मंडल के अध्यक्ष गजराज सिंह सोलंकी, अ.भा. क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष धूल सिंह राठौड़, अ.भा. क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गौतम, बुंदेलखंड राजपूत संघ के अध्यक्ष भगवान सिंह बुंदेला, उपाध्यक्ष जहर सिंह पंवार उपस्थित थे। सम्राट पृथ्वीराज चौहान प्रतिमा भूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर सभी व्यवस्था पूरी कर ली गई है
