चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद इंदौर कलेक्टर जनसुनवाई का दौर पुनः प्रारंभ हो चुका है आज भारी तादाद में आम लोग अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे हैं जिसमें अधिकांश आवेदक विकलांग रहे जिनमें से अधिकतरों को कलेक्टर ने स्कूटर देने का वादा किया
मंगलवार को कलेक्टर जनसुनवाई में भारी तादाद में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे आज जितने भी आवेदक आए उसमें अधिकांश दिव्यांग आवेदक आए हैं जिन्होंने स्कूटर की मांग करी जनसुनवाई के बारे में इंदौर कलेक्टर इलैया राजा नें जानकारी देते हुए बताया कि आज 70 से अधिक दिव्यांग ऐसे आए हैं जो कामकाजी हैं कहीं पर काम करने के लिए जाते नौकरी धंधा करते हैं किंतु अपने घर से उसे डेस्टिनेशन पर जाने के लिए कुछ सुविधा न होने के कारण उन्होंने स्कूटर की मांग करी और आम जनता के सहयोग से अब तक इंदौर कलेक्टर जनसुनवाई में 500 से अधिक स्कूटर भेंट की जा चुकी है आज की जनसुनवाई में 70 स्कूटर है दिव्यांगों को दी गई है जो कहीं न कहीं नौकरी या पैसा कमाने के लिए घर से बाहर जाते हैं इसी प्रकार दो दिव्यांग ऐसे थे जिन्हें घर की आवश्यकता थी जिनको हमने भूरी टेकरी पर घर भी उपलब्ध करवाए हैं
