लसूड़िया पुलिस ने 25 वर्षीय एक युवती की शिकायत पर भी आरोपित रवि जनकलाल केमा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। रवि से पीड़िता की सहेली के माध्यम से दोस्ती हुई थी। उसने शादी का बोलकर संबध बना लिए। पीड़िता की मां से मुलाकात की। उसके साथ होटल और बहन के घर पर भी संबंध बनाए। एक दिन रवि फोन चार्जिंग पर लगाकर भूल गया। उस पर पूजा के नंबर दिखे तो पीड़िता ने जानकारी जुटाई। रवि ने स्वीकारा कि पूजा से आठ साल से प्रेम संबंध है। रवि ने पीड़िता से शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसने गर्भपात भी करवाया है। एक बार गर्भवती हो जाने पर काढ़ा पिलाया था। इस कारण उसकी तबियत भी खराब हो गई। पुलिस ने मंगलवार रात रवि के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार भी कर लिया।
