संयोगितागंज पुलिस ने चाय की दुकान से युवाओं को ड्रग की लत लगाने वाले गिरोह को पकड़ा है पकड़े गए बदमाशों में साहिल निवासी चर्च कंपाउंड , शैलेंद्र अभिनव नगर , आदिल बंगाली कॉलोनी और अभिजीत निवासी छावनी हैं इन चोरों के द्वारा जिन कबाड़ियों को चोरी का सामान बेचा जाता था उन तीन कबाड़ियों साजिद प्रकाश का बगीचा शाहनवाज कबूतर खाना और अंजू आजाद नगर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी के सामान को जब्त किया है बदमाश खुद का शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे वहीं अपने गिरोह को चलाने के लिए वह चाय की दुकानों पर युवाओं से दोस्ती कर फिर उन्हें नशे की लत लगाने का काम करते थे इसके बाद उनसे पहले खुद के घर में चोरी करवाने के बाद अपने गिरोह में शामिल कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी करवाते थे पुलिस चोरों पूछताछ कर रही है
पुलिस द्वारा पूरे गिरोह का खुलासा करने के बाद छात्रों के परिजनों द्वारा पुलिस को धन्यवाद भी दिया गया मामले को लेकर संयोगितागंज टीआई तहजीब काजी का कहना है कि छात्रों के परिजन आए थे , उन्होंने मुलाकात की और धन्यवाद दिया है साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य बदमाशों की भी तलाश की जा रही है , ताकि ऐसे नशे से जुड़े बदमाश युवा पीढ़ी को अपराधिक दुनिया में ना ले जा सके
