स्वजनों का आरोप है कि डाक्टरों ने बच्चे को गलत इजेक्शन लगा दिया। इसके बाद शरद की मौत हो गई।
इंदौर। शहर के चाचा नेहरू अस्पताल में इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत के बाद स्वजनों ने हंगामा जारी है। हंगामा इतना बढ़ गया कि अस्पताल प्रशासन को पुलिस बुलाना पड़ी। पुलिस मौके पर पहुंच है।
पुलिस के अनुसार, चाचा नेहरू अस्पताल में इलाज के दौरान तीन साल के शरद पिता प्रकाश बिल्लौरे की मौत हो गई। स्वजनों का आरोप है कि डाक्टरों ने बच्चे को गलत इजेक्शन लगा दिया। इसके बाद शरद की मौत हो गई।
