चाकू लहराते हुए केक काटने व सड़क पर उत्पात मचाने वाले युवकों को वृद्धाश्रम में सेवा करने की सजा सुनाई पुलीस कमिश्नर ने

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • अनोखी सजा, टीआइ मुनादी कर जनता को बताएंगे आरोपितों को सुनाई गई सजा।
  • शहर में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ने अनोखी सजा सुनाई।
  • आरोपित एक सितंबर को चौराहे पर जन्मदिन पार्टी के लिए एकत्र हुए और चाकू लहराते हुए केक काटा।
  • चाकू लहराते हुए केक काटा, अब वृद्धाश्रम में सेवा करेंगे आरोपित

पुलिस आयुक्त की कोर्ट ने एक अन्य मामले में भी अनोखी सजा सुनाई। आरोपित लक्की, कुलदीप परमार और गौतम नायक को रासुका के तहत सजा सुनाई है। आरोपित एक सितंबर को चौराहे पर जन्मदिन पार्टी के लिए एकत्र हुए और चाकू लहराते हुए केक काटा। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया और रासुका के तहत कोर्ट में प्रतिवेदन भी पेश कर दिया। सीपी कोर्ट ने तीनों आरोपितों से कहा कि वे तीन माह तक प्रत्येक शनिवार को कनकेश्वरी देवी वृद्धाश्रम में शाम पांच से रात आठ बजे तक उपस्थित रहेंगे। आश्रम के अधीक्षक के समक्ष हाजिरी देना होगी। तीन माह बाद आगामी तीन माह तक प्रत्येक माह की एक और 16 तारीख को उपस्थिति देनी होगी। बीट एवं थाना प्रभारी आरोपितों पर नजर रखेंगे।

Exit mobile version