चाकू की नोक पर लूट:बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाया, सात लाख रुपए का सामान चोरी; व्यापारी के बेटे को किया घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

व्यापारी सुरेश चंद जायसवाल के घर को निशाना बनाते हुए चाकू की नोक पर लूट की वारदात की। बदमाशों ने शटर का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। परिवार के सभी सदस्य अपने अपने कमरे में सोए हुए थे।

बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर व्यापारी के बेटे को जान से मारने की धमकी दी। बेटे के गले और छाती पर चाकू व ब्लेड से घायल कर लूट की वारदात की है। बदमाशों ने करीब डेढ़ घंटे तक घर के अंदर परिवार के सदस्यों को मुंह पर कपड़ा बांधकर डराते हुए सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब सात लाख की लूट को अंजाम दिया। बदमाश परिवार के तीन सदस्यों के हाथ-पैर बांधकर व कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गए। इस घटना में घायल बेटे के गले में और छाती में गंभीर चोट आई है। इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version