चाकलेट बिस्किट कारोबारी को पिस्टल दिखाकर बदमाशो ने लूटा बदमाशो की तलाश शुरू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जुनी इंदौर क्षेत्र में एक चाकलेट बिस्किट कारोबारी को पिस्टल दिखाकर बदमाशो ने लूट की वारदात को अंजाम दिया । मामले में पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्जकर बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है ।

घटना जुनी इंदौर थाना क्षेत्र के साधु वासवानी नगर की है । यह बिस्किट चाकलेट कारोबारी अपने आफिस में बैठे थे तभी तीन बदमाश पहुंचे और पिस्टल दिखाकर इनके पास रखे 15 हजार रुपए छीनकर भाग निकले । घटना की जानकारी कारोबारी ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है ।

Exit mobile version