चाइनीज मांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार चार रोल चाइनीज मांझा के किए बरामद एमजी रोड पुलिस की कार्रवाई.

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस द्वारा लगातार चाइनीज मांझा खरीद-फरोख्त करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में एमजी रोड पुलिस ने काछी मोहल्ला से दो आरोपीयो को चाइनीस मांझा बेचते हुए गिरफ्तार किया है जिस पर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

मामला इंदौर के एमजी रोड थाने का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि काछी मोहल्ले में पुलिस को सूचना मिली थी अरसी लाल पिता अब्दुल और अदनान पिता अब्दुल नामक आरोपी यहां पर चाइनीस मांझा बेच रहा है मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी दोनो आरोपीयो को पकड़ा उसकी तलाशी लेने पर उनके पास से दो चाइनीस मांझा के रोल पुलिस ने बरामद किए हैं इस पर पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनो पर वैधानिक कार्रवाई कर रही है और उससे पूछताछ की जा रही है कि वह मांझा कहां से लेकर आये थे।

Exit mobile version