चद्दर उखाड़कर वर्कशाप से सामान चुरा ले गए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। चोरों ने नगर निगम की वर्कशाप को भी नहीं छोड़ा। चद्दरें उखाड़ कर चोर टूल्स और अन्य सामान चुरा ले गए। मल्हारगंज पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक फरियादी रोहित पुत्र बाबूलाल श्रीवास निवासी चौथी पल्टन (पुलिस लाइन) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रोहित के मुताबिक घटना 25 फरवरी की है। वर्कशाप की चद्दरें उखड़ी हुई थी। वर्कशाप से लोहे की गाडर, जैक, टूल्स सहित अन्य सामान चोरी हो गया। चोरी की एक घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित श्रृद्धा सबूरी कालोनी में भी हुई है। पुलिस ने सीमा मनीष मंडिया की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। सीमा ने बताया कि चोर घर से मंगलसत्र, पैंडल, अंगूठी, नाक की लौंग, ब्रेसलेट सहित अन्य सामान चुरा कर ले गए।

Exit mobile version