चंद घंटों में महिला के साथ लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के जूनीइंदौर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। आरोपी इलाके में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये थे जिसके आधार पर बदमाशों को पकड़ा गया है। प्रारंभिक पूछताछ मे बदमाश द्वारा पूर्व मे था। इसके बाद बाइक नंबर और हूलिये के कई वारदात करना कबूल की है।

जूनी इंदौर ती शैलेंद्र सिंह जादौन के अनुसार फरियादी का नाम सुचेता सलूजा है। फरियादी रविवार दोपहर में खातीवाला क्षेत्र से पैदल जा रही थी। इसी दौरान ठीक पीछे मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बाग बदमाश ने महिला के हाथ के बैग पर झपट्टा मारकर धक्का दिया औ बेग छीनकर फरार हो गए।

महिला नें पुलिस को बताया कि उसके बैग में मोबाइल और करीब 20 हजार रुपए नगद रखे हुए थे। पुलिस नें शिकायत मिलते ही जहां वारदात हुई वहां के सीसीटीवी निकाले हैं। फुटेज मे काले रंग की बाइक पर आरोपी जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस नें कुछ ही घंटो मे बाईक नंबर एवं हुलिए के आधार पर आदिल पुत्र शकील शेख निवासी आजाद नगर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version