चंदन नगर में पति ने पत्नी की बेरहमी से पीट-पीट कर की हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर के थाना चंदन नगर में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है लेकिन आसपास के लोगों ने घरेलू विवाद के चलते इस घटना का होना बताया है वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

चंदन नगर थाना प्रभारी मनीष शर्मा के अनुसार प्लंबरिंग का काम करने वाले आरोपी साबिर निवासी चंदननगर ने अपनी पत्नी अमरीन की घरेलू विवाद के चलते बेरहमी से पिटाई की जब महिलाओ को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टर ने उसे मुक्त घोषित कर दिया इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी पति साबिर को गिरफ्तार कर लिया है एवं उसके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Exit mobile version