चंदन नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई दो आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर चंदन नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी इंदौर के आसपास के क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी करते थे पकड़े गए आरोपियों से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चंदन नगर थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति ब्राउन शुगर की तस्करी की फिराक में घूम रहे हैं जिन्हें क्राइम ब्रांच और चंदन नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बीएसएनएल ऑफिस के पास सर्विस रोड से आरोपियों को पकड़ा पकड़े गए आरोपियों में सचिन पिता कृष्णापुरी गोस्वामी निवासी राजनगर और सुनील उर्फ भोलू पिता आसाराम सुरागे निवासी चंदननगर होना बताया जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है और उनसे पूछताछ की जा रही

Exit mobile version