चंदन नगर थाना क्षेत्र मे विद्युत मंडल कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर चंदन नगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले एक विद्युत मंडल कर्मचारी ने अपने घर में ही अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या तक सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है

मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के गुमास्ता नगर में रहने वाले गौरव निगम नामक युवक में अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली साथी कर्मचारियों के मुताबिक वह कुछ परेशान था जिसका जिक्र उनसे किया था लेकिन उसने परेशानी नहीं बताई थी वहीं पुलिस ने सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है परिजन के बयान के बाद और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा हो पाएगा कि गौरव में फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की थी

Exit mobile version