चंदन नगर थाना क्षेत्र मे घर से बाहर निकली महिला से दो अज्ञात बदमाशों ने की बैग लूट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर, चंदन नगर थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 71 में दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने महिला से बैग लूट की वारदात को अंजाम दिया है वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक फरियादी महिला मीना छाबड़ा घर से बाहर किसी जरूरी काम के लिए निकली थी,कि अचानक दो बाइक सवार बदमाशों ने उनका झपट्टा मारकर बैग छीन लिया, जिसमें रखे 4 हजार रुपए और मोबाइल लूटकर बदमाश फरार हो गए वही सीसीटीवी कैमरा में बदमाश कैद हुए है। इस आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी में हैँ।

Exit mobile version