चंदन नगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी का पुलिस ने महज 3 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे चोरी का माल भी बरामद कर लिया है
,जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने बताया कि चंदन नगर क्षेत्र के डायमंड पैलेस में रहने वाले जाकिर हुसैन द्वारा शिकायत की थी कि परिवार के सभी लोग ग्रीन पार्क शादी में गए थे इस दौरान जब वह अपने घर वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी में रखे पुराने इस्तेमाली सोने चांदी के आभूषण कोई अज्ञात चोर चुरा कर फरार हो गया था पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू की इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो आरोपी चोरी का माल बेचने की फिराक में घूम रहे हैं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहुल बरमूडा निवासी डायमंड पैलेस और उसका साथी शकील उर्फ बबल निवासी डायमंड पैलेस को पकड़ा जिनकी तलाशी लेने पर सोने चांदी के जेवर बरामद हुए जिसमें तीन सोने की अंगूठी दो सोने के पेंडल दो सोने के कंगन और चांदी की पायजेब जिसकी कीमत लगभग ₹3 लाख रुपए है।
