चंदन नगर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है फरियादी की पत्नी ने ही अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था जिसमें चोरी का माल बेच भी दिया था उन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है

चंदन नगर पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों फरियादी चेतन ने थाने पर शिकायत दर्ज की थी कि वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे इस दौरान कमरे में रखी अलमारी में से सोने के जेवरात कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की जिसमें पति और पत्नी से प्रथक प्रथक पूछताछ की जिसमें अलग-अलग तथ्य सामने आए जिसमें पत्नी पर संदेह हुआ की घटना में फरियादी की पत्नी शामिल है जब पुलिस द्वारा फरियादी की पत्नी के मोबाइल आदि के आधार पर जांच की गई जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए घटना के वक्त तथा उसके पूर्व फरियादी की पत्नी तथा उसके रिश्तेदार के बीच में कई बार बातचीत होने का सबूत पुलिस को मिला जिसमें यह शक यकीन में बदल गया इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी देवेंद्र अपने घर आया हुआ है तथा सामान पैक कर बाहर जाने की तैयारी में है जिसे सूचना पर आरोपी देवेंद्र यादव को पकड़ा जिससे पूछताछ करने पर बताया कि फरियादी की पत्नी के साथ मिलकर घर में रखी अलमारी में रखें सोने के जेवरात चोरी करने का प्लान बनाया गया था इस दौरान परिजन जब सो रहे थे तब अलमारी में रखे सोने के जेवरात चोरी किए थे और घर वालों को बता दिया था कि अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रमोद जैन निवासी पिपली बाजार इंदौर विजय सोनी निवासी विद्या पैलेस दिलीप जैन निवासी बड़ा सराफा को पड़कर पूछताछ शुरू की जिन्होंने चोरी का खरीदा हुआ माल गलना कबूल किया जिसे गला हुआ माल 56 ग्राम सोना पुलिस ने बरामद कर लिया है

Exit mobile version