चंदन नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर साथी छात्र ने युवती से किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं एक ऐसा ही मामला चंदननगर थाना क्षेत्र के सामने आया है जहां पर साथी छात्र ने शादी के नाम पर युवती के साथ दुष्कर्म किया युवती की शिकायत पर चंदन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर इस गिरफ्तार किया है

आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां एक युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ पढ़ने वाले छात्र ने उसके साथ पहले दोस्ती की और उसके बाद शादी का झांसा दे कर उसके साथ दुष्कर्म किया जब युवती ने शादी का कहा तो छात्र मुकर गया युवती की शिकायत पर चंदन नगर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है

Exit mobile version