इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में फिर एक कॉलोनी में चोरों ने धावा बोला लेकिन चौकीदार की सतर्कता से चोर चोरी करने में सफल नहीं हो पाए और भाग गए इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां नवदापंथ के आगे धार रोड पर एक बड़ी कॉलोनी निर्मित हुई है जहां पर देर रात दो अज्ञात चोर सुने घर में चोरी का प्रयास कर रहे थे लेकिन चौकीदार की सतर्कता से वह चोरी करने में सफल नहीं हो पाए और वहां से भाग गए जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई वहीं पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है सीसीटीवी फुटेज में भी चोर कैद हुए है जिसके आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
